Ticker

6/recent/ticker-posts

Hair Fall के बाद जड़ से गिरे बालों को वापस कैसे लाएं?

अगर आप उन लोगों में से है, जिनके बाल बहुत गिरते हैं तो आज का लेख आपके बहुत काम आने वाला है। हर वह इंसान जिसको बहुत हेयर फॉल (Hair Fall) होता है। उसके मन में एक सवाल जरूर आता है। यह सवाल रात की नींद हराम कर देता है और यह सवाल है कि अब बाल दोबारा वापस आएंगे कि नहीं। क्या बाल कभी भी घने हो पाएंगे? आपके इन सवालों का जवाब हम जानेगें सेहत के इस लेख में। जानेंगे क्या ज्यादा हेयर लॉस (Hair Loss) के बाद बाल दोबारा आ सकते हैं? नए बालों की ग्रोथ के लिए क्या करना चाहिए? बालों के दोबारा आने में कितना समय लगेगा और नए बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या चीज़ें खाएं या फिर लगाए?

ज़्यादा हेयर लॉस के बाद बाल वापस आ सकते हैं?

बिल्कुल! हेयर लॉस (Hair Loss) के बाद बाल वापस आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमें हेयर लॉस की वजह समझनी होगी। बाल झड़ने की कुछ वजहें ऐसी होती हैं, जिनसे परमानेंट हेयर लॉस (Hair Loss) होता है। इसे सिकाट्रिकियल हेयर लॉस कहते हैं। इसमें बालों को वापस लाना मुश्किल होता है। हालांकि ज़्यादातर लोगों में बाल मौसम बदलने, पोषण की कमी और हॉर्मेन्स की वजह से झड़ते हैं। अक्सर ऐसी कोई दिक्कत होने पर बाल वापस आ जाते हैं।

नए बालों की ग्रोथ के लिए क्या करना चाहिए?

नए बालों की ग्रोथ के लिए उनके झड़ने की जड़ पकड़ना ज़रूरी है। हमें सबसे पहले ये देखना पड़ता है कि बाल किस वजह से झड़ रहे हैं। इसके लिए कुछ टेस्ट करके बालों की जांच की जाती है। बालों की जड़ों की जांच होती है जिसे ट्राइकोस्कोपी कहते हैं। इससे बालों के झड़ने का कारण पता चल जाता है। फिर कारण पता चलने के बाद उसे दूर किया जाता है। जैसे -

  • अगर किसी व्यक्ति के खान-पान में पोषण की कमी है तो उसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स दिए जाते हैं।
  • अगर हॉर्मोनल इंबैलेंस की वजह से बाल झड़ रहे हैं तो हॉर्मोन्स का बैलेंस बनाने के लिए दवाइयां दी जाती हैं।

इन सबसे बाल वापस आने लगते हैं।

बालों को दोबारा आने में कितना समय लगेगा?

बालों को दोबारा आने में थोड़ा समय लगता ही है। किसी भी थेरेपी का रिज़ल्ट देखने के लिए 3 से 6 महीने का वक्त लगता है। दरअसल बाल बहुत धीरे-धीरे ग्रो करते हैं। एक महीने में लगभग आधा इंच बाल उगते हैं। वहीं एक साल में 6 इंच तक बाल उग जाते हैं। इसी वजह से थेरेपी का रिज़ल्ट 6 महीने के बाद ही दिखाई देना शुरू होता है। इसलिए अगर किसी वजह से आपके बाल झड़ रहे हैं और आपने कोई थेरेपी ली है तो उसको थोड़ा समय दें। 

नए बालों को मज़बूत बनाने के लिए क्या चीज़ें खाएं या लगाएं?

बालों को मज़बूत बनाने के लिए सबसे पहले अपने खानपान में सुधार करें। बालों की किसी भी थेरेपी के लिए अच्छा पोषण बहुत ज़रूरी है। अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करें। प्रोटीन के लिए अंडा, पनीर, सोयाबीन और दालें खाएं। बालों की ग्रोथ के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और विटामिंस की ज़रूरत भी होती है। ये आपको ताज़े फलों और हरी सब्जियों से मिल जाएंगे। अपनी डाइट में इन चीज़ों को ज़्यादा से ज़्यादा शामिल करें। साथ ही, किसी भी केमिकल्स से खुद को बचाकर रखें। हेयर कलर्स, हेयर स्ट्रेटनर्स, हेयर स्ट्रेटनिंग स्प्रे और जेल्स का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल न करें। वहीं कुछ सिरम भी आते हैं, जिनसे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। बालों के झड़ने का कारण देखते हुए ये आपको लगाने के लिए दिए जा सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को सही तरीके से फॉलो करेंगे तो आपके बाल ज़रूर वापस आ सकते हैं।

एक दिन में 50 से 100 बालों का गिरना नॉर्मल माना जाता है लेकिन अगर आपके बाल इससे ज़्यादा गिर रहे हैं तो आपको किसी डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के मुकाबले, पुरुषों को Heart Attack ज़्यादा क्यों पड़ते हैं?


अस्वीकरण : दी गई जानकारी, उपचार के तरीके और सलाह विशेषज्ञों और सार्वजनिक डोमेन के अनुभव पर आधारित हैं। किसी भी सलाह पर अमल करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें. यह स्वास्थ्य लेख आपको स्वयं दवाएँ लेने की सलाह नहीं देता है।

By Anil Paal

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ